फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vande Bharat Reach on Sangaldan Station

Udhampur News: कटड़ा से चलकर संगलदान पहुंची वंदे भारत, लोगों ने पीएम का जताया आभार

विज्ञापन
Vande Bharat Reach on Sangaldan Station
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कटड़ा से रवाना की गई रेलगाड़ी दोपहर 1:30 बजेे संगलदान स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसीरामबन। कटड़ा से हरी झंडी मिलने के बाद श्रीनगर के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे संगलदान रेलवे स्टेशन पर पहुंची। संगलदान और गूल के स्थानीय लोगों ने रेल सेवा शुरू होने को बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक क्षण और क्षेत्र में विकास व आर्थिक उछाल का अग्रदूत बताया। रामबन के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

संगलदान स्टेशन पर डीआईजी डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज, श्रीधर पाटिल, डिप्टी कमिश्नर, रामबन, बशीर-उल-हक चौधरी, एसएसपी, कुलबीर सिंह और उत्तर रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। कटड़ा और श्रीनगर से चनीं दोनों वंदे भारत रेलगाड़ियां 1:30 बजे संगलदान में पहुंचीं और 2:30 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। दोनों ट्रेन में कटड़ा और कश्मीर घाटी के छात्र और स्थानीय नागरिक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed