{"_id":"605789d28ebc3ec89761f245","slug":"valley-bound-trucks-stopped-all-day-in-udhampur-udhampur-news-jmu2318258177","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में दिनभर रोके गए घाटी जाने वाले ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में दिनभर रोके गए घाटी जाने वाले ट्रक
विज्ञापन
उधमपुर। राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए रविवार को दिनभर घाटी जाने वाले बड़े वाहनों के जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा कर रखा गया। दिन भर रोके जाने के कारण चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालकों का कहना था कि अगर राजमार्ग बंद हो जाता है तो फिर कई दिनों तक आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
पुलिस ने सुबह से ही घाटी जाने वाले वाहनों प्रतिबंध लगा दिया था। इस दौरान श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहन चलते रहे। उधमपुर में जखैनी के साथ, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड व अन्य कई इलाकों पर वाहनों को रोक कर रखा गया।
चालक दिन भर आगे बढ़ने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने इनको रात तक घाटी की तरफ जाने नहीं दिया। हालांकि छोटे वाहनों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं रखा था। दोनों तरफ से छोटे वाहन चल रहे थे। ट्रकों के चालकों ने कहा कि उनको आगे जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण परेशानी बढ़ने लगी है। मौसम खराब है और किसी भी पल राजमार्ग बंद हो सकता है। राजमार्ग बंद होने पर उनको कई दिनों तक आगे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी और उनके वाहनों में रखा सामान भी खराब हो सकता है।