फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   vaishno dham news

Udhampur News: नवरात्र माता वैष्णो देवी के जयकारों से गूंज रही धर्मनगरी

विज्ञापन
vaishno dham news
माता के दर्शन के लिए देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दरबार में देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रोजाना हजारों की संख्या में भक्त माता के जयकारे लगाते हुए धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। सोमवार को आठवें नवरात्र पर 17,773 श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। मंगलवार को करीब 16,533 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा से सांझी छत तक हेलिकॉप्टर सेवा संचालित है। इसकी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है। अर्धकुंवारी तक जाने के लिए बैटरी कार सेवा उपलब्ध है जिसका लाभ छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग श्रद्धालु उठा रहे हैं। भवन से भैरव घाटी तक की चढ़ाई आसान बनाने के लिए रोपवे की सुविधा है जिससे भक्त बिना कठिनाई के यात्रा पूरी कर पा रहे हैं। इसके साथ ही परंपरागत पिट्ठू, घोड़े और पालकी की भी व्यवस्था की गई है। ये सेवाएं विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए सहूलियत का साधन बनी हुई हैं जो पैदल यात्रा करने में असमर्थ हैं। श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और चिकित्सा सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग की सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी
यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीआरपीएफ और पुलिस पूरे मार्ग पर तैनात है। भवन परिसर और कटड़ा से लेकर दोनों मार्गों सहित भवन तक सीसीटीवी कैमरों की मदद से यात्रा की निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आरएफआईडी आधारित पंजीकरण प्रक्रिया तेज कर दी गई है। श्रद्धालु कटड़ा में पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। धर्मनगरी मां के जयकारों से गूंज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed