फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   vaccine

भद्रवाह में घर-घर जाकर टीकाकरण करेंगी स्वास्थ्य टीमें

विज्ञापन
vaccine
भद्रवाह। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को ‘वैक्सीन एट डोरस्टेप्स’ मुहिम शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के कारण सार्वजनिक परिवहन के अभाव में टीकाकरण केंद्रों तक नहीं पहुंचने वाले लोगों के लिए इस मुहिम को शुरू किया है। इससे कम समय में एक बड़ी आबादी के टीकाकरण में मदद मिलेगी। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घर-घर जाकर टीका लगाएगी।
विज्ञापन

जिला डोडा में पहला शिविर 5 वार्डों (2, 3, 4, 5, 6) के लिए भद्रवाह शहर के ऐतिहासिक खाखल मैदान में लगाया गया था। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया गया था। भद्रवाह नगर पालिका समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कोतवाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक तीव्र और संक्रामक है, इसलिए बचाव के लिए अधिक से अधिक आबादी को टीका लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘वैक्सीन एट डोरस्टेप्स’ मुहिम के तहत टीकाकरण केंद्र पर कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घर द्वार पर यह सुविधा प्रदान करेंगे। वहीं बीएमओ डॉ. शकील अहमद सुम्ब्रिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीनेटरों को उन सभी जगहों पर टीकाकरण के लिए भेजा जाएगा जहां से वह कॉल रिसीव करेंगे। हेड वैक्सीनेटर रेणु शर्मा ने सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। खाखल मोहल्ला के स्थानीय एडवोकेट माजिद मलिक ने कहा कि सभी लंोगों के पास निजी वाहन नहीं है जबकि सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद होने के कारण लोगों का शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित टीकाकरण केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। प्रशासन की यह पहल विशेष रूप से गरीबों, बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों के लिए बहुत मददगार है। वैक्सीन एट डोरस्टेप पहल के तहत मस्जिद स्कूल, नगर स्कूल, हल्यान और ओल्ड एसडीएच भद्रवाह में क्रमश: 22, 23, 24 और 25 मई को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed