फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccine given to more than five thousand people

पांच हजार से अधिक लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccine given to more than five thousand people
उधमपुर। जिले में बुधवार को पांच हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभास के पास दस हजार डोज का नया स्टाक पहुंचने के बाद ही वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों ने भी घंटों तक इंतजार किया और वैक्सीन लगवा कर घरों को लौटे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वैक्सीन की कमी के कारण मंगलवार को करीब 1100 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी थी। हजारों की संख्या में लोग बिना वैक्सीन लगवाए घरों को निराश होकर लौटे थे। लेकिन मंगलवार रात को स्वास्थ्य विभाग के पास दस हजार डोज का नया स्टाक पहुंच गया। इसके बाद बुधवार को सभी सेंटर में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया। जिला अस्पताल सहित सभी सेंटर में वक्सीन लगवाने के लिए लोग सैकड़ों लोग पहुंचे। शाम तक कुल 5113 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 12 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज, 68 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 45 आयु वर्ग में 3058 लोगों को पहली डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 243 लोगों को पहली और 1277 लोगों को दूसरी डोज, 40 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 415 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed