फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccine administered to 2335 people in Udhampur

उधमपुर में 2335 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccine administered to 2335 people in Udhampur
उधमपुर। जिले में रविवार को दो हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। रविवार की छुट्टी होने के कारण पर्याप्त स्टाक होने के बावजूद कम लोगों को वैक्सीन लग सकी। वैक्सीन लगवाने के लिए हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन सेंटर में पहुंचे थे। लेकिन बहुत लोगो को बिना वैक्सीन लगवाए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में लगतार कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जब स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन उपलब्ध नहीं होती है तो वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आ जाती है। लेकिन नया स्टाक मिलने के बाद इनकी संख्या में बढ़ोतरी भी हो जाती है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 20 हजार से अधिक डोज का नया स्टाक मिला है। इतना बड़ा स्टाक मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग को करीब एक सप्ताह तक वैक्सीन कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के दिन ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगने की संभावना था, लेकिन छुट्टी होने के कारण कम सेंटर खुले और इसी कारण कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लग सकी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 2335 लोगों को वैक्सीन लग सकी है। इनमें 343 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 1246 लोगों को पहली और 11 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 85 लोगों को पहली और 548 को दूसरी, दस वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 92 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed