{"_id":"61df377d0354c73d7052bbce","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu251784092","type":"story","status":"publish","title_hn":"517 विद्यार्थियों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
517 विद्यार्थियों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्रीय विद्यालय एक में विद्यार्थियों के लिए कोरोना वैक्सीन अभियान का तीसरा चरण आयोजित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल सुमित मेहरा ने कहा कि कुल 517 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है। पहले चरण में कुल 200 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई थी। दूसरे चरण में 160 और तीसरे चरण में 157 विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया है।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को महामारी से सुरक्षित रखने में सहायता प्रदान करना है। वहीं टीकाकरण अभियान के प्रभारी पीजीटी विक्रमादित्य ने कहा कि जिला अस्पताल के सात सदस्यीय दल ने टीकाकरण किया।
इसमें एमएलएचपी डा. आदित्य शर्मा, एफएमपीएच डब्ल्यू सुलेखा शर्मा व सुमिता शर्मा, सहायक कर्मचारी गीता देवी तथा सुषमा देवी, बीएलओ बलविंद्र सिंह व संजीव कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। इस मौके पर रमन कुमार, राजेश कुमार, संजय कोहली, सुखविंदर बाली, तनिका, अनीता चौधरी, रविकांत वर्मा का योगदान सराहनीय रहा। संवाद