फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

जिले में चार हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
Vaccination
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को चार हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में अब थोड़ी गिरावट हुई है। पहले जहां हर रोज पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी तो अब इनकी संख्या चार हजार से अधिक हो रही है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन लगवाने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में लोग सामने आ रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचता जा रहा है। जिले में अभी तक पहली डोज 80 प्रतिशत से अधिक लोगों लगवा दी है और अब दूसरी डोज लगवाने के लिए हजारों की संख्या में लोग सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुल 4225 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 1377 लोगों को पहली और 2001 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 134 लोगों ने पहली और 499 लोगों ने दूसरी, 60 से अधिक आयु वर्ग में 27 लोगों ने पहली और 187 को दूसरी डोज लगाई गई है। शनिवार को भी इनकी संख्या चार हजार से अधिक रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed