फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination done in only one center in Udhampur

उधमपुर में सिर्फ एक केंद्र में हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
Vaccination done in only one center in Udhampur
उधमपुर। रक्षाबंधन की छुट्टी के कारण रविवार को केवल सेंटर में ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा सकी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में तैयार सेंटर में कुल 88 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई है। जबकि बाकी के सभी सेंटर बंद रहे। सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए सेंटरों में पहुंचे और निराश होकर वापस लौट गए। स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का नया स्टाक पहुंच गया है और सोमवार को हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना भी है।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के कारण पिछले कुछ दिनों से कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग पा रही है। जिला अस्पताल में दो बार वैक्सीन खत्म होने पर दोपहर के समय वैक्सीन लगाना बंद करना पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन का कम स्टाक मिल रहा है और इसी कारण वैक्सीन की कमी सामने आ रही है। शनिवार को जिले में कुल 914 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई थी। रविवार को इनकी संख्या केवल 88 तक रही। जिला अस्पताल में ही लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि 50 से अधिक सेंटर में वैक्सीन नहीं लगाई गई। इसका कारण रक्षाबंधन की छुट्टी होना है।
विज्ञापन

हालांकि लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी और काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों में पहुंच गए थे और जब उनको सेंटर बंद होने की जानकारी मिली तो निराश होकर घरों को लौट गए। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार शाम को सात हजार डोज का नया स्टाक मिल गया था। सोमवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed