फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Union Minister gave the message of environmental protection by cycling

केंद्रीय मंत्री ने साइकिल चला कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
Union Minister gave the message of environmental protection by cycling
उधमपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उधमपुर के युवाओं की तरफ से वीरवार को साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली में केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल भी विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने खुद साइकिल चलाकर शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से प्रदूषण का कम करने में मदद मिल रही है और इससे अपने आप को शारीरिक रूप में भी स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे युवाओं का साइकिल दल डाक बंगला के पास पहुंचा, जहां मंत्री ने सबसे पहले सबके साथ वार्तालाप किया। युवाओं ने बताया कि उन्होंने साइकिलिस्ट का एक दल बनाया है, जोकि लगातार दूसरो को भी साइकिल चलाने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। वहीं मंत्री ने युवाओं को पहले साइकिल दल बनाने को लेकर बधाई दी। साइकिल चलाकर हम कार्बन एमीशन को कम करने में मदद कर सकते है। इससे पर्यावरण को बहुत ज्यादा लाभ होता है। पैरिस एग्रीमेंट में हमारी केंद्र सरकार ने 100 मोटो एक्शन लेकर कार्बन एमीशन कम करने का निर्णय लिया है और इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संसद के इतिहास में वह पहली बार साइकिल लेकर संसद भवन पहुंचे थे। प्रदूषण कम होने पर पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा और इसका सभी को लाभ मिलेगा। हमे सप्ताह में एक बार जरूर बिना साइकिल अपने कार्यालय या फिर अन्य किसी काम पर जाना चाहिए। इससे अपने आप को शारीरिक व मानसिक रूप में मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed