फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

पंचायत चुनाव पर अब्दुल्ला परिवार का दोहरा रवैया : सुनील शर्मा

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत डोडा पहुंचे। उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

सुनील शर्मा से विलेज डिफेंस गार्ड के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। वहीं एनएचएम कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भी लंबित मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात की। फैजान त्रंबू और डॉ. नासिर के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने आगामी विधानसभा सत्र में कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया। सुनील शर्मा ने प्रतिनिधिमंडलों को उनकी समस्याएं उचित मंच पर उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने पंचायत चुनाव के मुद्दे पर अब्दुल्ला परिवार को घेरा। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला की ओर से पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दिए जा रहे बयानों से नेशनल कॉन्फ्रेंस का दोहरा रवैया सामने आता है। शर्मा के मुताबिक जब अब्दुल्ला परिवार को सत्ता में आना होता था, तब चुनाव में देरी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जाते थे जबकि अब जमीनी लोकतंत्र को मजबूत करने वाले चुनावों को लेकर अलग रुख अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अब्दुल्ला परिवार जमीनी स्तर पर आम लोगों को राजनीतिक अधिकार देने से बच रहा है। हालिया बयानों में भी शर्मा ने कहा है कि पंचायत चुनावों पर एनसी नेतृत्व का रुख लोकतंत्र को लेकर उसके दोहरे मापदंड को दर्शाता है।
शर्मा ने उमर अब्दुल्ला सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने हाल में दावा किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी असंतोष है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने मंत्रिमंडल में रिक्त पदों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भी शर्मा ने उमर अब्दुल्ला को चुनौती दी है। हाल में उन्होंने कहा था कि यदि राज्य का दर्जा बहाल करना वास्तव में उमर अब्दुल्ला का प्रमुख मुद्दा है तो उन्हें गांदरबल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर इसी मुद्दे पर जनता से दोबारा जनादेश मांगना चाहिए।

उन्होंने सरकार पर बेरोजगारी, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय निकाय चुनावों में देरी जैसे मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। भाजपा की ओर से इन मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार राजनीतिक अभियान चलाया जा रहा है। डोडा में कार्यक्रम के दौरान डोडा वेस्ट के विधायक शक्ति राज परिहार, भद्रवाह के विधायक दलीप सिंह परिहार समेत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed