फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सुंगल टनल बनने से कालीधार मंदिर के दुकानदारों का रोजगार प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांबला के पास हाल ही में शुरू हुई सुंगल टनल से यात्रियों का करीब 10 किलोमीटर का सफर कम हुआ है। टनल के कारण कालीधार प्राचीन मंदिर परिसर में दुकानें चलाने वाले स्थानीय दुकानदारों का रोजगार प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि टनल बनने से पहले जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग का मुख्य यातायात कालीधार मार्ग से होकर गुजरता था। इस दौरान वाहन चालक और यात्री कालीधार प्राचीन मंदिर में माथा टेकने के साथ-साथ वहां स्थित दुकानों से सामान खरीदते थे और कुछ देर विश्राम करने के बाद अपनी यात्रा आगे जारी रखते थे। इससे मंदिर परिसर में बनी दुकानों पर स्थानीय लोगों का रोजगार चलता था।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार सुंगल टनल शुरू होने के बाद अधिकांश यातायात टनल से होकर गुजर रहा है, जिसके चलते कालीधार मंदिर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी कम हो गई है। इसका सीधा असर वहां दुकानें चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले लोगों के रोजगार पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने जिला आयुक्त से मांग की है कि सुंगल टनल के आसपास उन्हें दुकानें उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाए ताकि प्रभावित दुकानदार अपना कारोबार जारी रख सके। इसके अलावा उन्होंने टनल के रखरखाव (मेंटेनेंस) संबंधी कार्यों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग भी की है। दुकानदारों ने प्रशासन से उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed