फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Women Empowerment, Training Camp

Udhampur News: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करेंगे कौशल विकास प्रशिक्षण

विज्ञापन
Udhampur, Women Empowerment, Training Camp
- प्रशिक्षण के बाद रोजगार स्थापित करने के लिए मिलेगी आर्थिक मदद
विज्ञापन

उधमपुर। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्टेट बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जल्द ही नए शिविर शुरू करने जा रहा है। इसमें कौशल विकास के तहत महिलाओं को खिलौने, नकली जेवरात, जूट के बैग, फास्ट फूड, बंबू क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण संस्थान की ओर से मौजूदा समय में ब्यूटी पार्लर प्रबंधन पर प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी 30 महिलाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो 31 जुलाई को संपन्न होगा। इसमें सफल प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र के साथ-साथ भविष्य में रोजगार स्थापित करने में भी संस्थान की ओर से आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण रोजगार सर्जन कार्यक्रम के तहत महिलाओं के अगले बैच के लिए प्रशिक्षण शिविरों की शुरुआत की जाएगी। इसमें कोई भी बेरोजगार महिला हिस्सा ले सकती है और कम से 10वीं या 12 वीं कक्षा पास होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाना है ताकि आगे चलकर महिलाएं परिवार में घरेलू कार्यों के साथ-साथ आर्थिक रूप से योगदान देकर खुद को आत्मनिर्भर बना सकें। इसके लिए बैंकों से आर्थिक मदद भी प्रदान की जाती है और 25 से लेकर 35 प्रतिशत तक सब्सिडी भी प्राप्त होती है। प्रशिक्षण हासिल करने की लिए जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सर्जन कार्यक्रम के तहत खादी विलेज विभाग, जिला उद्योग केंद्र आदि विभागों से संपर्क कर आवेदन किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed