फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, water problem, line, mantenence

Udhampur News: शहरवासियों को मिलेगा भरपूर पानी, रिसाव होगा बंद, दूषित पानी की समस्या होगी दूर

Mon, 10 Jun 2024 06:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
udhampur, water problem, line, mantenence
70 लाख रुपये की लागत से जलशक्ति विभाग की ओर से पुराने पाइप बदलने का काम शुरू
विज्ञापन

सबसे पहले वार्ड एक जखैनी चौक से बदलने लगे पाइप
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जलशक्ति विभाग की ओर से 70 लाख रुपये की लागत से पुराने पाइप को बदलने का काम वार्ड एक जखैनी चौक से शुरू हो गया है। इस कारण अब शहरवासियों को भरपूर पानी मिलेगा। 50 साल पुरानी पाइप को बदल कर नई लाइनें बिछाई जाएंगी। अब लोगों की रिसाव सहित दूषित पानी आने की समस्या दूर हो जाएगी।
मौजूदा समय में शहर के कई क्षेत्रों में पुराने पाइप क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लाइन में रिसाव होने से घरों में पानी का प्रेशर नहीं पहुंच रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई घरों में दूषित पानी आने से लोग परेशान हैं। इसके चलते विभाग की ओर से पुराने पाइप की जगह नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। वार्ड एक से कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि लोगों को स्वच्छ एवं भरपूर पानी मिले।
विज्ञापन



शहर के कई वार्डों में बदली जाएगी पाइपें
विभाग शहर में जगह-जगह हो रहे रिसाव को बंद करने व लोगों तक स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए नई लाइनें बिछा रहा है। शहर के सुभाष नगर, जखैनी, आर्दश कॉलोनी, बाडेया, शंकर नगर, भारत नगर सहित अन्य कई क्षेत्रों में 50 साल से भी ज्यादा पुरानी सप्लाई लाइन को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिसाव के चलते रोजाना बर्बाद हो रहा सैकड़ों लीटर पानी
शहर के विभिन्न वार्डों में पाइपें क्षतिग्रस्त होने के कारण रिसाव की समस्या बढ़ गई है। इससे रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। घर तक कम प्रेशर में पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को खत्म करने के लिए नई लाइनें बिछाई जा रही हैं।



विभाग की ओर से शहर में 70 लाख रुपये की लागत से पाइन की नई लाइन बिछाई जा रही है। इससे दूषित पानी की समस्या दूर होगी। 50 साल पुरानी पाइपें बदलने से कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। वार्ड एक से पाइप बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लोगों की समस्या दूर हो जाएगी।
- अरुण गुप्ता, जेई, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed