{"_id":"68c5da09061ed55a710693f3","slug":"udhampur-third-lok-adalat-922-cases-solved-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-127376-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 1442 मामले आए, 922 का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 1442 मामले आए, 922 का निपटारा
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय में आयोजित लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते । कोर्ट
उधमपुर। वर्ष 2025 के लिए तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को जिला लीगल सर्विसेस अथॉरिटी अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह भाऊ और सचिव डॉ. स्मृति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कुल 1442 मामले सुने गए जिनमें से 922 मामलों का निपटारा किया गया।
लोक अदालत में कुल 30470125 रुपये के मुआवजे का निपटारा किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित लोक अदालत में चार और तहसील स्तर पर दो-दो बेंच गठित किए गए थे। जिला उधमपुर में कुल 11 बेंच गठित किए गए जिनमें बेंच नंबर एक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह भाऊ और एडवोकेट राजेश गुप्ता शामिल थे जबकि बेंच नंबर दो में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेखा कपूर और उप न्यायाधीश एवं विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट पूजा रैना शामिल थे।
बेंच नंबर तीन में जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक ऋषभ कौशल और एडवोकेट निखिलेश्वर सिंह शामिल थे। बेंच संख्या चार में मुंसिफ व जेएमआईसी उर्वशी रैना और अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट आकाशदीप शामिल थे।
विज्ञापन
बेंच संख्या पांच में तहसील लीगल सर्विसेस अथॉरिटी मजालता अध्यक्षा सुहासिनी वशिष्ठ, बेंच संख्या छह में तहसील लीगल सर्विसेस अथारिटी चिनैनी अध्यक्ष रविंदर सिंह ने मामलों की सुनवाई की। बेंच सात में शबनम शेख ने मामलों की सुनवाई की। संवाद