फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, third face election

Udhampur News: 37 प्रत्याशियों का भाग्य पर ईवीएम में कैद, कौन करेगा राज... अब फैसला आठ को

Wed, 02 Oct 2024 04:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 02 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
udhampur, third face election
कड़ी सुरक्षा के बीच जिले की चार विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान, 10 साल बाद हुए विस चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन

654 मतदान केंद्रों में सुबह मॉक पोलिंग के बाद सुबह शुरू हुई प्रक्रिया
दिन चढ़ने के साथ मतदान के लिए बढ़ता गया रुझान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं। इसके तहत मंगलवार को तीसरे व अंतिम चरण के तहत जम्मू संभाग के उधमपुर जिले की 4 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। इनमें उधमपुर पूरब, पश्चिम, रामनगर और चिनैनी विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
कड़ी सुरक्षा के बीच निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर चुनाव आयोग की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। इसके लिए सुरक्षा बलों ने उधमपुर जिले के सभी एंट्री पॉइंट पर वाहनों की जांच की और मतदान केंद्रों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 654 मतदान केंद्रों में 37 उम्मीदवारों के हित में लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन

सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र में सुबह छह बजे मॉक पोल के बाद सात मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक काफी कम संख्या में मतदाता बाहर निकले। इसके बाद दिभ बढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होती चली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय ने जिला मुख्यालय सहित अन्य मतदान केंद्रों में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर पूरब, पश्चिम, रामनगर और चिनैनी में संबंधित चुनाव अधिकारी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद रईस भट और एसएसपी अमोद नागपुरे ने भी मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाम 6 बजे सभी मतदान केंद्रों के बंद कर दिया गया।


एकतरफा मुकाबले को टिकट आवंटन ने बनाया चुनौतीपूर्ण
मौजूदा विस चुनावों में सीट आवंटन से पहले जहां चारों सीटों पर एकतरफा मुकाबले की आशंका जताई जा रही थी तो वहीं सीटों के आवंटन के बाद सभी पर समीकरण पूरी तरह से पलट गए। अब प्रत्येक सीट पर चुनौती पूर्ण मुकाबला बताया जा रहा है। हालांकि, मंगलवार को जनता ने अपना फैसला ईवीएम में कैद जरूर कर दिया है। आठ अक्तूबर को राज करने वाले का फैसला होगा। क्योंकि जहां एक तरह दिग्गजों के बीच अपनी अस्मिता को लेकर मुकाबला है तो वहीं टिकट न मिलने पर बागी उम्मीदवारों की चुनौतियां भी मुख्यधारा की पार्टियों को चिंता में डाल रही हैं। इतना ही नहीं ऐसी सीटें भी हैं, जहां नए चेहरों के बीच मुकाबला है तो कहीं फिर से अपना जनाधार वापस पाने में कामयाब हुई। 2014 में जमानत जब्त करवाने वाले दिग्गजों को चुनौती दे रहे हैं।



2014 में उधमपुर विस क्षेत्र में सर्वाधिक
दस साल पहले हुए उधमपुर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर मतदान हुए था। वर्ष 2022 में परिसीमन के बाद उधमपुर को पूरब और पश्चिम में विभाजित कर क्षेत्रफल बढ़ाने के साथ एक और विधानसभा क्षेत्र की बढ़ोतरी की गई। मौजूदा चुनावों में अंतिम चरण में चरण में 4 सीटों के लिए मतदान हुए। 2014 के विस चुनाव में उधमपुर में 80.4, रामनगर में 76.3 और चिनैनी में 75.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed