फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, swachta pakhwada

Udhampur News: स्वच्छता पखवाड़ा आज से, जिला प्रशासन और नगर परिषद तैयार

Thu, 01 Aug 2024 06:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 01 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
udhampur, swachta pakhwada
ब्लॉक व तहसील स्तर पर भी स्कूली बच्चे व आईसी वैन के माध्यम से लोगों किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े का वीरवार को आगाज होगा। इसके लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सुबह 11 बजे डीसी आफिस से अभियान की शुरूआत की जाएगी।
इसमें स्कूली बच्चों की रैली को डीसी सलोनी राय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। साथ ही विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य लोग स्वच्छता की शपथ लेंगे। नगर परिषद की ओर से आईसी वैन शहर व आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन

हालांकि, यह स्वच्छता पखवाड़ा पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी अभियान चलाए जाएंगे। इनमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय लोग भी अपना सहयोग करेंगे। स्वच्छता पखवाड़े को लेकर नगर परिषद व प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां करने के साथ ही 15 दिवसीय कैलेंडर जारी किया है। नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मचारियों की विशेष टीमों का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने किया विशेष टीमों व वाहनों का प्रबंध
स्वच्छता पखवाड़े को लेकर शहर व उसके साथ लगते आसपास के गांवों में भी सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिए नगर परिषद की ओर से विशेष टीमों व वाहनों का प्रबंध किया गया है। इसके चलते शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शहर के साथ लगते गांवों में सफाई पर जोर दिया जाएगा।
डायरिया से बचाव के चलते स्वच्छता अभियान शहर में पहले से जारी
नगर परिषद की ओर से शहर के सभी वार्डों में डायरिया और डेंगू के बचाव के चलते सफाई व फॉगिंग अभियान काफी दिनों से चलाया जा रहा है। इसके तहत नाले व नालियों की सफाई की जा रही है। लेकिन, स्वच्छता पखवाड़े के चलते सफाई अभियान को और मदद मिलेगी।
रोजाना शहर से निकलता है 25 से 30 टन कचरा
शहर में रोजाना 25 से 30 टन कचरा निकलता है, जिसका नगर परिषद की ओर से सुई में बने किलवेस्ट और एमआरएफ प्रोजेक्ट में निस्तारण होता है। हाल ही में किलवेस्ट और एमआरएफ प्रोजेक्ट का क्षमता को बढ़ाया गया है। इस कारण अब 60 फीसदी प्लास्टिक व सूखे कचरे को नष्ट किया जा रहा है। शेष 40 प्रतिशत जैविक कचरे को कंपोस्ट पिट्स की मदद से खाद में तबदील किया जा रहा है। रोजाना 40 प्रतिशत कचरे का निस्तारण हो रहा है।

स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत डीसी दफ्तर से जाएगी। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आईसी वैन को डीसी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। साथ ही इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी व स्कूली बच्चे भी स्वच्छता का संकल्प लेंगे। स्वच्छता पखवाड़े को लेकर विशेष टीमों का गठन किया है।
- विशाल सड़ोत्रा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed