{"_id":"6670c56c34e5f83d65018e37","slug":"udhampur-summer-vecation-chimists-shops-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-112022-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 20 से 28 जून तक बारी-बारी से बंद रहेंगी दवा दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 20 से 28 जून तक बारी-बारी से बंद रहेंगी दवा दुकानें
Tue, 18 Jun 2024 04:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों के चलते केमिस्ट एसोसिएशन ने बैठक कर लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी की छुटि्टयों के चलते शहर में 20 से 28 जून तक दवा दुकानों को चरणबद्ध तरीके से बंद रखा जाएगा, ताकि इमरजेंसी में लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। यह जानकारी केमिस्ट एसोसिएशन उधमपुर के प्रधान संजय शर्मा ने बैठक के दौरान दी है।
इसमें बताया गया कि अन्य कारोबारियों की तरह ही मेडिकल एसोसिएशन भी गर्मी की छुटिटयों के चलते 20 से 28 जून तक अपनी दुकानें बंद रखेगी। लेकिन, मरीजों की परेशानी को देखते हुए फैसला किया है कि शहर में दुकानों को चरणबद्ध तरीके से बंद रखा जाएगा। कुल दो चरणों में दुकानें बंद रहेंगी। पहले चरण में अस्पताल रोड की छह दुकानें बंद रहेंगी, तो दूसरी छह खुली भी रहेंगी। जखैनी से रौन दोमेल, जखैनी से डीपीएस, जखैनी से गढ़ी रैंहबल और शहर के भीतर भी दुकानों को बारी-बारी से दो चरणों में बंद रखा जाएगा। इससे जहां दुकानदार गर्मी की छुटिटयां मना पाएंगे और लोगों को भी दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी दवाइयां 20 जून से पहले ले लें, ताकि बाद में कोई परेशानी ने हो।