फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, subhash stadium, development problem

Udhampur News: सुभाष स्टेडियम में 14 साल से विकास का खेल, खिलाड़ी बेहाल

Thu, 18 Jul 2024 06:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
udhampur, subhash stadium, development problem
पुराने पवेलियन का काम बंद, 5.23 करोड़ की लागत से नए का निर्माण मार्च से शुरू
विज्ञापन

मैदान में बिखरी निर्माण सामग्री से नहीं निखर पा रही प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड एक में स्थित सुभाष स्टेडियम में पवेलियन का निर्माण कार्य 14 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, खेल विभाग की ओर से सुभाष स्टेडियम में 5.23 करोड़ की लागत से नए पवेलियन की तीन मंजिला इमारत का निर्माण शुरू कराया गया है, जहां 300 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। लेकिन, मौजूदा समय में पवेलियन का निर्माण कई दिनों से बंद पड़ा है।
जिले का इकलौते स्टेडियम के मैदान में निर्माण सामग्री बिखरी हुई है। इससे खिलाड़ियों सहित स्टेडियम में सुबह-शाम सैर व योग करने वाले लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कई बार स्थानीय लोग व खिलाड़ी प्रशासन से जल्द पवेलियन का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद पवेलियन का निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। पवेलियन में खिलाड़ियों के लिए शौचालय, स्नानगृह, सेंट्रल पवेलियन, दर्शक दीर्घा, एथलेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज, रोलर स्केटिंग रिंक, मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स आदि की सुविधाएं मिलनी हैं। लेकिन, कार्य की मौजूदा गति को देखते हुए लगता की अभी इसमें काफी समय लगना है।
विज्ञापन

पुराने पवेलियन की इमारत 14 साल से अधूरी
स्टेडियम में 2010 में पवेलियन की नवनिर्मित सीढ़ियां गिरने के बाद पवेलियन का निर्माण रोक दिया गया था। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने के संबंध में विवाद उत्पन्न हो गया था। विभाग की ओर से इसकी जांच करवाई गई। रिपोर्ट सरकार को सौंपने के बाद भी पुराने पवेलियन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लेकिन, दूसरी जगह नया पवेलियन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल से इस पवेलियन को बनते देख रहे है। लेकिन, हैरानी की बात है कि आजतक कार्य पूरा नहीं हुआ। इस कारण खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पवेलियन के बाद ही अन्य कार्य होंगे, लेकिन काम का पता नहीं यह कब पूरा होगा।

- सुरेश खजूरिया, बैडमिंटन खिलाड़ी
स्टेडियम में अव्यवस्था के कारण खिलाड़ियों को उसका सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। विकास परियोजनाओं के जल्द पूरा होने से खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं बेहतर मिलेंगी और वह बेहतर ढंग से अभ्यास कर पाएंगे। इसके लिए प्रशासन को जल्द सुध लेने की जरूरत है।
- तनवीर शेख, कबड्डी खिलाड़ी
सरिया न होने की वजह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। एक-दो दिनों में सरिया पहुंच जाएगा। इसके बाद पवेलियन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- अतुल गुप्ता, एक्सईएन, स्पोर्ट्स काउंसिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed