फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, sports, kabddi

Udhampur News: उधमपुर कबड्डी क्लब बना चैंपियन

Tue, 30 Jul 2024 06:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 30 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
udhampur, sports, kabddi
फाइनल मुकाबले में आरएस पुरा क्लब को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सोमवार को बॉयज जूनियर जिला कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता उधमपुर कबड्डी क्लब की ओर से जिला कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग व जेएंडके एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के बैनर तले हुई।
प्रतियोगिता में 10 क्लबों ने भाग लिया। फाइनल में उधमपुर कबड्डी क्लब ने आरएस पुरा को शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर कुलदीप कुमार गुप्ता (जेएंडके एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव) मुख्य अतिथि थे। उन्होंने खिलाड़ियों और अधिकारियों से बातचीत की और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से विभिन्न जिलों में आयोजित किए जा रहे टूर्नामेंटों में अधिक से अधिक भाग लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता उधमपुर क्लब को 7000 रुपये के नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम को 3500 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर अशोक कुमार शर्मा, राम कुमार (कबड्डी कोच), विपिन फोत्रा, रवि कुमार, करुण मगोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed