फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, salathia chownk road, bro

Udhampur News: सलाथिया चौक-गोल मेला सड़क के दोहरीकरण से पहले हटेगा अतिक्रमण

Tue, 25 Jun 2024 05:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 25 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
udhampur, salathia chownk road, bro
बीआरओ ने शुरू की पैमाइश, मध्य से दोनों ओर 10-10 मीटर की गई निशानदेही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सलाथिया चौक से गोल मेला तक सड़क का दोहरीकरण होना है। इससे पहले सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए सोमवार से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सलाथिया चौक से वीनस चौक तक पैमाइश का काम शुरू कर दिया है।
शहर के सलाथिया चौक से लेकर वीनस चौक तक अवैध पार्किंग के चलते आए दिन भयंकर जाम की स्थिति रहती है, जिस कारण राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या के निदान के लिए सलाथिया चौक से गोल मेला तक सड़क का दोहरीकरण किया जाएगा। यह कार्य बीआरओ की ओर से किया जाएगा। सड़क दोनों ओर 10-10 मीटर सड़क चौड़ी होगी। इससे सलाथिया चौक से वीनस चौक तक लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। बीआरओ के अधिकारी के अनुसार सड़क के दोहरीकरण के लिए पैमाइश का काम शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों ओर से 10-10 मीटर तक निशानदेही की गई है। दोनों ओर बने नाले तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा, ताकि लोगों जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

फुटपाथ पर भी किया गया है अतिक्रमण
सलाथिया चौक पर राहगीरों की सुविधा के लिए फुटपाथ का निर्माण किया गया है। लेकिन, दुकानदारों सहित रेहड़ी-फड़ी वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण राहगीर मजबूरन सड़क पर चलने के लिए मजबूर हैं। इससे हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। कुछ दिन पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने सलाथिया चौक का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। इसमें सामने आया था कि दुकानदारों ने सामान फुटपाथ पर सजा रखा था। वहीं, कई दुकानदारों ने दुकानों के शेड आगे बढ़ा लिए हैं, जो राहगीरों के आवागमन में बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ से 10-10 मीटर चौड़ी होगी सड़क
बीआरओ की टीम ने सड़क के दोहरीकरण के लिए पैमाइश की है। उसके चलते सड़क को दोनों ओर से 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण को हटाने के लिए निशानदेही भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed