फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, road problem

Udhampur News: सड़क निर्माण की राह में फंड बना रोड़ा, लोग खा रहे ठोकरें

Thu, 08 Aug 2024 07:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 08 Aug 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
udhampur, road problem
सनसू वाया मगैनी चोपड़ा शॉप सड़क का मामला
विज्ञापन

तीन साल पहले शुरू हुआ था तीन किमी सड़क का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से 4.25 करोड़ रुपये की लागत से तीन साल पहले सनसू वाया मगैनी चोपड़ा शॉप सड़का का निर्माण शुरू हुआ था। इस सड़की की लंबाई तीन किलोमीटर थी। लेकिन, फंड के अभाव में आज भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
इस कारण क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार लोग विभाग के आला अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन आजतक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश कुमार, बंसी लाल, जोगिंद्र कुमार, आशा देवी, हृदेश कुमार, जागरू कुमार, गुलशन कुमार, साहिल शर्मा और बिशन दास ने बताया कि तीन साल पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण शुरू किया गया था। यह काम आज भी अधर में लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपड़ा शॉप जाने के लिए उन्हें लंबे रास्ते और सैन्य गेटों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार सेना की ओर से गेट बंद कर दिए जाते हैं, जिस कारण समस्या में इजाफा हो जाता है। तीन साल में इस सड़क पर करीब एक करोड़ रुपये का ही काम हुआ है। अभी भी आधे से ज्यादा कार्य शेष है। इस कारण बारिश के दिनों में इस निर्माणाधीन सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने डीसी से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द कार्य शुरू करवाने की मांग की है।






फंड के अभाव के चलते सड़क का निर्माण कार्य बंद है। इस सड़क को बनाने का पैसा स्टेट प्लान के तहत आता है। लेकिन, काफी समय से फंड नहीं मिलने से कार्य बंद है। जैसे ही फंड उपलब्ध होंगे तो निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- अंकुश शर्मा, जेई, अंकुश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed