फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Restoration Process Continue, Dr. Jitender Gave Information

Udhampur News: चुनौतियों के बीच युद्धस्तर पर राहत कार्यों के किए जा रहे प्रयास

विज्ञापन
Udhampur, Restoration Process Continue, Dr. Jitender Gave Information
उधमपुर। पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाते पुलिस कर्मी व अन्य। पुलिस
- बुनियादी सेवाओं की बहाली समेत राहत सामग्री का भी रखा जा रहा विशेष ध्यान, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र ने एक्स पर साझा की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। 26 अगस्त से लगातार बारिश के कारण प्रभावित हुए इलाकों में जिला विकास आयुक्त सलोनी राय की देखरेख में चल राहत कार्यों पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जतिंद्र सिंह भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर डॉ. जितेंद्र ने शेयर किया कि जिले में सड़कों का जीर्णोद्धार तेजी से हो रहा है। लगभग 400 से ज्यादा क्षतिग्रस्त सड़कों में से 50 प्रतिशत से ज्यादा सड़कें पहले ही बहाल हो चुकी हैं और कई और सड़कें जल्द ही फिर से खुल जाएंगी। लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, राष्ट्रीय राजमार्ग का जीर्णोद्धार कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके जल्द ही चालू होने की उम्मीद है। मौसम कितना अनुकूल रहता है, इस पर निर्भर करते हुए इसमें एक-दो दिन लग सकते हैं ताकि तेजी से काम हो सके।
विज्ञापन

कई इलाकों में यातायात सेवा बहाल
घोरड़ी, लाटी, डुडु, बसंतगढ़ आदि जैसे परिधीय क्षेत्रों में जल्द से जल्द सड़क संपर्क बहाल करने का काम चल रहा है। एसआरटीसी केंद्र उधमपुर प्रभारी कृपाल सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक उधमपुर से रियासी तक बस सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण टिकरी-कटड़ा-रियासी मार्ग पर भूस्खलन की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी।एनएचआईडीसीएल के माध्यम से जिला प्रशासन ने चिनैनी तहसील के रेंगी में चिनैनी-सुद्ध महादेव मार्ग पर जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलापूर्ति को बहाल करने में जुटे कर्मी
वहीं दूसरी ओर रामनगर, मोंगरी, लाटी, बसंतगढ़ आदि के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति अभी पूरी तरह से बहाल नहीं हुई है। हालांकि पानी के टैंकरों के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। वाटर सप्लाई स्कीम पंजग्रांई के अंतर्गत 150 मिमी व्यास वाले ग्रेविटी मेन, लड्डन-कोटली बाला क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। जल शक्ति विभाग उधमपुर द्वारा कल्लर हिमती, करण नगर, गारेयां तालाब, जखैनी, भारत नगर, संगूर और ओमाला गांवों में सामान्य जागरूकता और पेयजल नमूना संग्रह अभियान चलाया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं का भी रखा जा रहा ध्यान

बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों चिनैनी, टिकरी, रामनगर, बसंतगढ़, पंचैरी और मजालता में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा सके। चिकित्सा दल सक्रिय रूप से आवश्यक चिकित्सा सहायता, आवश्यक दवाइयां प्रदान कर रहे हैं और लोगों को जल जनित रोगों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
बिजली आपूर्ति की चुनौती से निपटने के प्रयास जारी
ब्लॉक मजालता की पंचायत जनसाल और पंचायत सुनेतर ए और बी में जल जनित रोग रोकथाम और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। बली नाला पर 33 केवी चिनैनी लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है।

राहत सामग्री घर-घर पहुंचाने के प्रयास
इसके अलावा हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को तत्काल आश्रय प्रदान करने के लिए दूर-दराज के गांव खौरगली और दमनोट में हवाई मार्ग से टेंट वितरित किए गए। दूरदराज और संपर्क से कटे इलाकों में हर प्रभावित घर तक पहुंचने के लिए युद्धस्तर पर राहत अभियान चलाया जा रहा है। विस्थापित व्यक्तियों के पुनर्वास में सहायता के लिए रेंगी, कटवाल्त, तहसील चिनैनी में एक अस्थायी राहत शिविर स्थापित किया गया है। राहत घर-घर पहुंच रही है। दमनोट में हवाई मार्ग से गिराया गया भोजन प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को गर्मी और सहारा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed