{"_id":"65d10f113b542f67d20e0294","slug":"udhampur-ramnagar-tample-water-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1002-107447-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तरमयान मंदिर में कई दिन से नहीं आया पानी, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तरमयान मंदिर में कई दिन से नहीं आया पानी, श्रद्धालु परेशान
Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी के सदस्यों ने जलशक्ति विभाग के एक्सईएन से मुलाकात कर उजागर की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बाबा बासुकी नाग तरमयान मंदिर कमेटी के चेयरमैन जोगिंदर कुमार वर्मा के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने जलशक्ति विभाग के एक्सईएन अशोक शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान पानी की किल्लत से अवगत करवाते हुए जल्द कदम उठाने की अपील की।
चेयरमैन ने बताया कि मंदिर में कई दिनों से पानी न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय लोग परिवार के साथ बच्चों के मुंडन करवाने के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा भोज का भी आयोजन किया जाता है, लेकिन मंदिर में पानी न होने से श्रद्धालु दरबदर हो रहे हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। जब तक जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की पाइपों का कार्य खत्म नहीं होता तब तक पानी का टैंक भेज कर समस्या को दूर किया जाए।