{"_id":"66b4208fbc0b55072201956a","slug":"udhampur-ramnagar-student-protest-udhampur-news-c-202-1-udh1002-113920-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाई स्कूल सुला में शिक्षकों की कमी पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाई स्कूल सुला में शिक्षकों की कमी पर फूटा गुस्सा
Thu, 08 Aug 2024 07:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने कक्षाओं का एक घंटा बहिष्कार कर जताया रोष
स्कूल से सूला मार्ग तक निकाली जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कुलवंता ब्लॉक स्थित सरकारी हाई स्कूल सुला में शिक्षकों की कमी के चलते बुधवार को विद्यार्थियों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने एक घंटा कक्षाओं का बहिष्कार कर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे सभी विद्यार्थी एकत्र हुए और सुला मार्ग तक जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। विद्यार्थियों ने बताया कई माह से स्कूल में शिक्षकों की कमी है, जिस कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पढ़ाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने रामनगर व जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से जल्द ही स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग उठाई। साथ ही जल्द कदम नहीं उठाने पर अभिभावक विभाग के धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।