फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramnagar, road problem

Udhampur News: कीचड़ में फंसा ट्रक, रामनगर-उधमपुर मार्ग तीन घंटे रहा बंद

विज्ञापन
udhampur, ramnagar, road problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। किड़मू शिव मंदिर के पास कीचड़ में ट्रक के फंसने से तीन घंटे तक रामनगर-उधमपुर मार्ग पर यातायात बंद रहा। इसके चलते रास्ते में दोनों तरफ के यात्री वाहन फंसे रहे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रामनगर-उधमपुर मार्ग पर इस समय निर्माण कार्य चल रहा है। किड़मू गांव के शिव मंदिर के पास पुली का निर्माण भी किया गया है। यहां मार्ग का लेवल बराबर करने के लिए मिट्टी डाली गई थी। इस बीच सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बारिश से मिट्टी मलबे में तब्दील हो गई। इससे एक ट्रक फंस गया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। तीन घंटे से भी अधिक समय तक मार्ग बंद रहा। इससे वाहनों कतार लग गई। उधर, सरकारी कर्मचारी जो रामनगर से उधमपुर और उधमपुर से रामनगर आवागमन करते हैं, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

करीब दो घंटे के बाद वहां जेसीबी पहुंची, जिसके जरिये यातायात को सुचारू किया गया। वाहन चालक मनोहर लाल शर्मा, विजय कुमार, मुल्ख राज, सुभाष कुमार, यश पॉल सिंह, मोहिंदर कुमार, सतवीर सिंह सहित अन्य वाहन चालकों ने कहा कि जिस स्थान पर मार्ग बंद हुआ, वहां ऐसी आशंका पहले ही व्यक्त की जा रही थी, क्योंकि वहां कीचड़ ही कीचड़ है। समय रहते निर्माण कार्य पूरा कर लिया होता, तो यह नौबत नहीं आती। वाहन चालकों ने मांग की है कि इस स्थान पर निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed