{"_id":"66b92fa9eb04dab755057c25","slug":"udhampur-ramnagar-blood-doneation-camp-udhampur-news-c-202-1-udh1002-114101-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रक्तदान शिविर में 65 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रक्तदान शिविर में 65 युवाओं ने किया रक्तदान
Mon, 12 Aug 2024 03:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
रामनगर कस्बे में सेवियर्स द ब्लड आर्गनाइजेशन संस्था ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेवियर्स द ब्लड आर्गनाइजेशन संस्था ने प्रोग्रेसिव यूथ फॉर्म के सहयोग के साथ रविवार को तीसरा रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 65 युवाओं ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया।
रविवार सुबह 11 बजे टाउन हॉल में एसडीपीओ मनजीत सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। ब्लड बैंक जीएमसी जम्मू के डाॅक्टर रशमी और उनकी टीम ने रक्त एकत्र किया। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। शिविर में प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के अध्यक्ष पवन देव सिंह, सेवियर्स द ब्लड आर्गनाइजेशन के प्रधान बलविंदर सिंह, नगर पालिका के ईओ शशिकांत, बीडीओ सतपाल, पद्मश्री रोमालो राम, भाजपा नेता नरेश भगत आदि मौजूद रहे।