{"_id":"66a2d714512189c63708c3c7","slug":"udhampur-ramban-political-udhampur-news-c-202-1-udh1005-113442-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 को खत्म करना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी गलती : आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 को खत्म करना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी गलती : आजाद
Fri, 26 Jul 2024 04:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए आतंकवाद का खात्मा जरूरी
मौजूदा केंद्र सरकार आतंकवाद का खात्मा करने के लिए सक्षम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करना और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) बनाना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी गलती थी। चाहे सरकार इसे स्वीकार करे या न करे। मौजूदा केंद्र सरकार आतंकवाद का खात्मा करने के लिए सक्षम है।
यह बातें उन्होंने वीरवार को बनिहाल में प्रेसवार्ता में कही। जम्मू प्रांत में बढ़ते आतंकवाद के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दो साल से राजोरी में आतंकी गतिविधियां जारी हैं। अब दो महीने से जम्मू प्रांत में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। यह चिंता का विषय है। लंबे समय के बाद जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से राहत मिली थी, जिससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिला है।
सुरक्षा बल जंगलों को आतंकियों से मुक्त कर रहे हैं, जो स्वागत योग्य है, लेकिन इसमें हमें कुछ नुकसान भी उठाना पड़ेगा। प्रदेश के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए आतंकवाद का खात्मा बहुत जरूरी है। पाकिस्तान चाहे राजनीतिक रूप से कमजोर हो या आर्थिक रूप से, ऐसे में पाकिस्तान को देश और अपने लोगों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद से निपटने में सक्षम है।