फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramban, administration, meeting

Udhampur News: तय समय में सावधानीपूर्वक पूरी हो संशोधन प्रक्रिया

Sun, 28 Jul 2024 03:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 28 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramban, administration, meeting
मतदाता सूची पर्यवेक्षक ने की रामबन में विशेष सारांश संशोधन की प्रगति की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की आयुक्त/सचिव एवं मतदाता पर्यवेक्षक प्रेरणा पुरी की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई। इसमें रामबन द्वितीय विशेष सारांश संशोधन (एसएसआर) 2024 की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही तय समय में सावधानीपूर्वक संशोधन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
जिला चुनाव अधिकारी रामबन बसीर-उल-हक चौधरी ने जिले में द्वितीय एसएसआर के दौरान नवीनतम उपलब्धि के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि जिले में ईसीआई मानदंडों के अनुसार 17 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिससे जिले भर में 219711 पात्र मतदाताओं के लिए कुल 365 मतदान केंद्र बन गए हैं।
विज्ञापन

जिले में दो विधानसभा क्षेत्र रामबन और बनिहाल हैं। समीक्षा बैठक के दौरान पुरी ने सटीक, समावेशी और त्रुटि रहित फोटो मतदाता सूची सुनिश्चित करने में उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने अब तक की प्रगति का आकलन किया और संशोधन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक और समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मतदाता सूची में सटीकता और समावेशिता बनाए रखने के महत्व पर बल दिया। संशोधन प्रक्रिया को समझने के लिए जिला अधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ के साथ भी बातचीत की और स्वस्थ और मजबूत फोटो मतदाता सूची के लिए उचित परिश्रम और तत्परता के साथ शिकायतों को दूर करने के लिए मार्गदर्शन किया। दौरे के दौरान उन्होंने मैत्रा में स्थापित 24×7 हाई-टेक जिला नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया।

बैठक में उप जिला चुनाव अधिकारी रामबन अब्दुल जबार, एसीआर (ईआरओ) रामबन एस हरपाल सिंह, एसडीएम (ईआरओ) बनिहाल रिजवान असगर और एसीपी रामबन (नोडल अधिकारी स्वीप) अशफाक खानजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed