फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, rain, problem

Udhampur News: बारिश से गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी

Fri, 02 Aug 2024 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 02 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
udhampur, rain, problem
नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में यातायात रहा प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देर रात से सुबह आठ बजे तक हुई बारिश ने उमस से परेशान लोगों को काफी राहत प्रदान की है। वहीं, शहर की सडकों पर बने गड्ढों में जलभराव होने और बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
बारिश के चलते खस्ताहाल लड्डन पावर हाउस सड़क के नीचे से मिट्टी धंस गई है। पंचैरी, मोंगरी सहित दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, बारिश बंद होते ही जलस्तर घटन से समस्या काफी हद तक दूर हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस कारण शहर के बाड़ेयां स्कूल क्षेत्र, हाउसिंग कॉलोनी, रेहमती, आंबेडकर कॉलोनी, संगूर, उमाला और जखैनी में बिजली गुल रही। रात को 12 बजे के आसपास गुल हुई बिजली सुबह पांच बजे बहाल होने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कों पर गड्ढों में भरा पानी, राहगीर हुए परेशान

शहर की सड़कों पर जलभराव होने से शहरवासियों को आवाजाही को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर शहर के दोमेल चौक, बाडेयां, हाउसिंग कॉलोनी, संबल रोड और रेहमती रोड सड़कों पर पड़े गड्ढों में पानी भरने से लोगों के साथ ही छात्रों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर नालियां बंद होने से गंदगी पानी के साथ सड़कों पर बहती नजर आई।


किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कुछ दिन से हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दिलाने के साथ ही किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है। किसान वर्ग का कहना है कि कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश धान, मक्की और फल-सब्जियों के लिए अच्छी है। मुख्य कृषि अधिकारी संजय का कहना है कि जिला में इस समय धान, मक्की, दाल और फल-सब्जियों के लगाने का सीजन है। इसके लिए इस तरह की बारिश काफी फायदेमंद साबित हो रही है।
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बाजारों में बढ़ी रौनक
बीती रात से लेकर सुबह तक हुई बारिश और फिर दिनभर बादल छाए रहने से सुबह से लेकर शाम तक मौसम काफी सुहाना बना रहा। इससे शहर के बाजारों में भी ग्राहकों की आमद में अन्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ नजर आई। लोगों ने सुहाने मौसम के बाजारों में पहुंचकर खुब खरीददारी की। जिससे कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक बनी रही।

इस बारे में नगर परिषद के सीईओ विशाल सडोत्रा ने बताया कि कुछ स्थानों में जल भराव एवं सीवरेज में लीकेज की समस्या उत्पन्न हुई थी लेकिन बारिश बंद होते ही स्थिति सामान्य हो गई और नगर परिषद के कर्मी भी शहर में जगह-जगह तैनात किए गए थे ताकि कहीं पर अव्यवस्था पैदा न हो।
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article