फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, protest for mongri college

Udhampur News: मोंगरी में कॉलेज की मांग को लेकर आक्रोश बरकरार

Mon, 12 Aug 2024 03:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
udhampur, protest for mongri college
सातवें दिन लोगों ने प्रदर्शन कर उठाई मांग, दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील मोंगरी में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर रविवार को सातवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा है। इस दौरान दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रख कर मांग का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने 2017 की कैबिनेट द्वारा मोंगरी तहसील में डिग्री कॉलेज की दी मंजूरी के तहत कॉलेज को जल्द खोलने की मांग मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज अब पंचैरी तहसील में बनाया जा रहा है, जोकि सरासर गलत है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार से मांग है कि मोंगरी में ही कॉलेज को खोला जाए।
पूर्व सरपंच दमनोत हंस राज ठाकुर ने बताया कि डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर सात दिन से प्रदर्शन जारी है। डिग्री कॉलेज न खुलने से स्थानीय लोगों में रोष है। दुकानदार भी दुकानें बंद कर रोष जता रहे हैं। उन्होंने उप राज्यपाल व सरकार से कैबिनट में मंजूर कॉलेज को मोंगरी में ही खोलने की मांग उठाई है।
विज्ञापन






लांदर में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन
पंचैरी व मोंगरी के बाद रविवार को लांदर के लोगों ने भी प्रदर्शन कर कॉलेज खोलने की मांग उठाई है। लोगों ने बताया कि जो कॉलेज पंचैरी में बनाया जा रहा है उसे लांदर में बनाया जाए, ताकि आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। लोगों ने बताया कि मोंगरी में कॉलेज बनने से हमें कोई आपत्ति नहीं है। अगर पंचैरी में कॉलेज बनता है तो जो उसका केंद्र लांदर है। पंचैरी तहसील के 23 व रामबन के तीन गांव लांदर के समीप हैं। गलयोत, सदोता, बदोता, कट्टी, सनासर, लटयार, कोटला, कुलटयार तक के बच्चे लांदर में पड़ने आते हैं। इसलिए उप राज्यपाल से मांग है कि कॉलेज को लांदर में बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed