फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, park problem

Udhampur News: शहर के पार्कों में सफाई व्यवस्था चरमराई, कांग्रेस घास ने समस्या बढ़ाई

Mon, 17 Jun 2024 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
udhampur, park problem
नगर परिषद की ओर से सुध नहीं लेने से शहरवासी परेशान, सुबह-शाम सैर करने वालों को पेश आ रही दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के विभिन्न वार्डों में नगर परिषद की ओर से लोगों की सुविधा के लिए छह पार्क स्थापित किए गए हैं। लेकिन, उनकी सुध नहीं लेने से पार्कों की हालत बिगड़ चुकी है। सफाई व्यवस्था चरमराने से सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद की ओर से शहर में छह पार्कों का निर्माण किया गया है, लेकिन उनका उचित रखरखाव नहीं होने से उनकी दशा दयनीय हो गई है। शहर के पॉश कॉलोनी में पार्क में कांग्रेसी घास उगी है। इससे पता ही नहीं चलता कि यह पार्क है। इस कारण गर्मी के मौसम में जहरीले जीव जंतुओं सांप, बिछु आदि के काटने का भय बना रहता है। ऐसी ही सभी अन्य पार्कों भी है। इससे सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में आदर्श कॉलोनी, वीनस चौक, सलाथिया चौक, बाड़ेयां और चबूतरा आदि स्थानों पर पार्क बनाए गए हैं। लेकिन, रखरखाव नहीं होने के चलते उनकी दशा काफी खराब है। कई बार लोग नगर परिषद से पार्कों की सफाई व्यवस्था सुधारने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़ेयां में पार्क का काम अधर में लटका
शहर के बीचोबीच वार्ड पांच में नगर परिषद की ओर से लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। लेकिन, कई साल से पार्क का निर्माण अधर में लटका है। इस संबंध में कई बार लोग नगर परिषद के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन काई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
नगर परिषद नहीं, संस्थाएं करती हैं पार्कों की सफाई
पार्क की साफ-सफाई का जिम्मा नगर परिषद का है, लेकिन जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं हो रहा है। इस कारण कई संस्थाएं और स्थानीय लोग अपने स्तर पर पार्कों की सफाई करते हैं। हैरानी की बात है कि नगर परिषद की ओर से पार्कों की सफाई के लिए कर्मियों की तैनाती तक नहीं हुई है। कई पार्कों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
शहर में बने पार्कों की दशा दयनीय बनी हुई है। अगर पार्क लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए है तो उसका रखरखाव होना भी जरूरी है। लेकिन नगर परिषद इसमें नाकाम साबित हो रही है।
- अरुण कुमार, स्थानीय निवासी
पार्क लोगों की सुविधाओं के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन, नगर परिषद ने इनका निर्माण कर जिम्मेदारियों से इतिश्री कर ली है। भीषण गर्मी में सुबह और शाम के समय पार्कों में काफी लोग पहुंचते हैं, जिन्हें गंदगी के कारण परेशानी होती है।
- भूषण कुमार, स्थानीय निवासी
नगर परिषद से सिर्फ यही गुहार है कि शहर में जितने भी पार्क बने हैं उनकी साफ-सफाई करवाई जाए। इससे लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी। वहीं, सुबह-शाम के समय सैर करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
- यशपाल, स्थानीय निवासी
कई पार्कों में सफाई न होने के कारण कांग्रेस घास उगी हुई है, जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पार्कों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएं।

- गोपाल लाल
विभाग की ओर से वैसे तो सफाई कर्मचारियों को पार्कों की साफ सफाई के लिए बोला गया है। अगर फिर भी कई पार्कों में साफ सफाई नहीं की जा रही है तो इसकी जांच की जाएगी। जल्द ही शहर में बने सभी पार्कों की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाया जाएगा।
- नितिन गुप्ता, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed