{"_id":"68bc8e42c21c5db9db07db09","slug":"udhampur-nh44-traffic-will-open-after-tomorrow-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-127160-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कल एनएच-44 के आंशिक रूप से बहाल होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कल एनएच-44 के आंशिक रूप से बहाल होने की उम्मीद
विज्ञापन
उधमपुर। डीसी के साथ हाइवे का दौरा करते हुए डिवकाम जम्मू। प्रशासन
-
- 1
-
Link Copied
उधमपुर। कुछ समय के लिए फिर से हुई तेज बारिश ने शनिवार को राजमार्ग पर राहत कार्य भी बाधित किया। इससे पिछले पांच दिन से बंदे पड़े जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर रविवार को आंशिक रूप से यातायात बहाल होने की उम्मीद खत्म हो गई। अब एक या दो दिन का और समय लग सकता है।
गौरतलब है कि थर्ड इलाके में पहाड़ धंसने से पिछले पांच दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बढ़े बोल्डर को तोड़ने के लिए कई ब्लास्ट भी किए गए परंतु दोपहर बाद लगभग 45 मिनट के लिए हुई बारिश ने राहत कार्य में रुकावट पैदा कर दी। बारिश बंद होने पर राहत कार्य तो शुरू कर दिया गया परंतु फिसलन और कीचड़ की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले दो दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने पर रविवार को अस्थायी मार्ग तैयार कर एकतरफा छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से यातायात बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन अब अगर मौसम साफ रहा तो उधमपुर में फंसे यात्रियों व चालकों को अगले दो दिनों का इंतजार ओर करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
राजमार्ग बंद होने से कश्मीर सहित उधमपुर से चिनैनी, सुद्धमहादेव, मानतलाई, लाटी सहित बटोत, रामबन और बनिहाल के लिए वाहनों की आवाजाही बंद है जबकि चिनाब वैली से लगते डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह से भी संपर्क पूरी तरह से टूटा हुआ है। संवाद