फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news

Udhampur News: दो वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग हुए घायल

Sun, 26 Mar 2023 11:25 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के साथ लगते दो अलग अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। समरोली में हुई दुर्घटना में दोनों पक्षों के बीच सुलह होने पर पुलिस ने किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया है।

पहली दुर्घटना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे समरोली इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार में कार (जेके14-1055) की कार (जेके17ए-1907) के साथ टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों कारों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत स्थिर थी। इसी बीच जब पुलिस के मामला दर्ज करने का काम शुरू किया तो दोनों पक्षों ने मामला दर्ज करवाने से इनकार कर दिया और आपस में ही मामले को सुलझा लिया। इसलिए पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। वहीं दूसरी दुर्घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे बट्टलबालियां इलाके में सामने आई, जहां आल्टो कार (जेके19ए-1679) ने तेज रफ्तार में स्कूटी (जेके14ई-0694) को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दो लोग और कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बट्टलबालियां पुलिस चौकी इंचार्ज कमल ने जवानों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी रामबन, भूषण कुमार पुत्र बाबू राम निवासी कल्लर उधमपुर और पंकज शर्मा पुत्र जगदीश राज निवासी मगरकोट रामबन के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद इनकी भी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने इसका मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed