{"_id":"689e4eb86af8cec992009c22","slug":"udhampur-news-protest-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-126344-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तबादले को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तबादले को लेकर प्रदर्शन
Fri, 15 Aug 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी सीएचसी अस्पताल में तैनात डॉ. समीर आनंद के तबादले के बाद कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के लोग दूसरे दिन भी भड़के। उन्होंने मुख्य चौक को बंद कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।
उन्होंने डॉक्टर का तबादला रोकने की मांग की। लोगों ने कहा कि पहले से ही अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है और ऊपर से बेहतरीन काम करने वाले डॉक्टर का तबादला किया गया है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता अभिषेक जमवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मानिक गुप्ता, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित अबरोल और आनंद किशोर ने कहा कि अस्पताल से डॉक्टर का तबादला किया गया तो लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि उनका तबादला नहीं रोका तो लोग अस्पताल के बाहर धरना देंगे। इस दौरान एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल मौके पर पहुंचे और लोगों से बात कर आश्वासन दिया इसके बाद लोगों ने मुख्य चौक को खोला। संवाद