फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, meeting on snowfall

Udhampur News: बर्फबारी के दौरान आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति पर हुई चर्चा

Fri, 26 Dec 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 26 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, meeting on snowfall
उधमपुर। सर्दियों की तैयारियों को लेकर संबं​धित अ​धिकारियों से बैठक करते हुए। प्रशासन
उधमपुर। एडीसी प्रेम सिंह ने सर्दियों की तैयारियों के लिए एक्शन प्लान की समीक्षा करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें मुख्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बर्फबारी वाले इलाकों में सड़कों को साफ करना, नेशनल हाईवे पर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करना, पत्नीटाप में अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की पहचान करना और सर्दियों के मौसम में बिना किसी रुकावट के संपर्क बनाए रखना शामिल है। उन्होंने संबंधित विभागों को यातायात और जरूरी सेवाओं में रुकावट से बचने के लिए पहले से ही लोगों और मशीनों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। बिजली विभाग को समय पर बदली और मरम्मत में आसानी के लिए सब-डिविजनल वर्कशाॅप में पावर ट्रांसफार्मर और तारों का पर्याप्त सुरक्षित भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग को दूरदराज के इलाकों और बिक्री केंद्रों पर राशन व अन्य खाद्य सामग्री और एलपीजी सहित जरूरी चीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बर्फ से ढके और दूरदराज के इलाकों में जरूरी सामानों का भंडार पूरा करने के लिए भी हर संभव कोशिशें करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed