{"_id":"694d85a823119c106e088b54","slug":"udhampur-news-employment-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-130977-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के प्रति किया जागरूक
Fri, 26 Dec 2025 12:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। खादी विलेज बोर्ड की ओर से आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित अधिकारी व ग्रामीण। आयोजक
- सुशासन सप्ताह के तहत ब्लॉक खून में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम
उधमपुर। सुशासन सप्ताह के तहत जम्मू और कश्मीर खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड ने बुधवार को ब्लॉक खून में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। हसमें बेरोजगार युवाओं को रोजगार सर्जन के चल रही योजनाओं और आर्थिक सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि जागरूकता शिविर का मकसद जम्मू और कश्मीर खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा लागू किए गए प्रधानमंत्री और जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता फैलाना था। जिला अधिकारी जम्मू-कश्मीर केवीआईबी योगेश जोशी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और बोर्ड द्वारा लागू की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दोनों योजनाओं के तहत वित्तीय मदद पाने के लिए योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक, लीड जिला प्रबंधक एसबीआई, जम्मू और कश्मीर बैंक खून शाखा प्रबंधक, पूर्व सरपंच और पंच और इलाके के बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया।
फोटो सहित