फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, education news

Udhampur News: निजी स्कूल खुले, सरकारी को सुरक्षा प्रमाण पत्र का इंतजार

Tue, 09 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, education news
उधमपुर। कक्षाओं का संचालन नहीं होने की जानकारी मिलने पर मायूस होकर स्कूल से बाहर आते सरकारी स्क - फोटो : स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र को सम्मानित करते प्राचार्य।
खराब मौसम के चलते 15 दिन से बंद स्कूल फिर से खुले, छात्र लाैटे निराश
विज्ञापन

उधमपुर। खराब मौसम के चलते 15 दिन से बंद स्कूल फिर से खुल गए हैं लेकिन कक्षाओं का संचालन अभी सिर्फ निजी स्कूलों में ही शुरू हो पाया है। सरकारी स्कूलों से छात्र निराश होकर लाैट आए।
सरकारी स्कूलों को लोक निर्माण विभाग के सुरक्षा ऑडिट प्रमाण पत्र का इंतजार है। इसके बाद ही वे कक्षाओं का संचालन कर पाएंगे। निजी स्कूलों को संस्थान प्रमुख या प्रबंधन समिति से स्कूल इमारत सुरक्षित होने की वचनबद्धता का प्रमाण पत्र देकर स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू होने की जानकारी के बाद शहर के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी अपने स्कूलों में पहुंचे थे। उन्हें गेट से ही यह कहकर लौटा दिया गया कि अभी स्कूली इमारत का सुरक्षा ऑडिट प्रमाण पत्र मिलने तक कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाएगा। शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह सरकारी माॅडल बाॅयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि हमने सालाना रुटीन के तहत आपदा से चंद रोज पहले ही सुरक्षा आॅडिट करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहयोग से स्कूली इमारतों की सुरक्षा आॅडिट का काम चल रहा है। इसके चलते अभी 15 सितंबर तक ज्यादातर सरकारी स्कूलों में फिलहाल कक्षाओं का संचालन संभव नहीं है। जर्जर हुई स्कूली इमारतों की कक्षाओं के संचालन के लिए विकल्प तलाशा जा रहा है।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed