{"_id":"68b7487e32660c59e70b5186","slug":"udhampur-matadors-voilation-of-traffic-rules-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-127005-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पुलिस थाने के सामने ही चालक उड़ा रहे यातायात नियमोंं की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पुलिस थाने के सामने ही चालक उड़ा रहे यातायात नियमोंं की धज्जियां
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस थाने के ठीक सामने सड़क के बीचोंबीच आमने-सामने रौकी गई मेटाडोरें। संवाद
- फोटो : द आर्यन पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
- कभी गलत दिशा तो कभी तेज रफ्तार से आम आदमी की सुरक्षा को दे रहे चुनौती
उधमपुर। एक तरफ बारिश का कहर लगातार जारी है, उस पर कुछ यात्री वाहनों चालकों की मनमानी आम आदमी को परेशान करने सहित यातायात को भी प्रभावित कर रही है। खासकर उधमपुर पुलिस थाने के ठीक सामने कुछ मेटाडोर चालक यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
शहर के सबसे व्यस्त टाउन हाल और शहीदी स्मारक के सामने मौजूद उधमपुर-गढ़ी-रेहबल रूट का मेटाडोर स्टैंड राहगीरों और स्थानीय ट्रैफिक के लिए परेशानी का सबक बना हुआ है। क्योंकि कुछ मिनी बस चालक मनमाने ढंग से गलत दिशा में गाड़ी मोड़कर स्टैंड में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं तो कुछ एक दूसरे पहले स्टैंड में जगह-जगह हासिल करने के लिए एकदूसरे से आगे निकलने की होड़ में लग जाते हैं। मंगलवार को भी ठीक चार बजे तो मिनी बस बीच चौराहे पर आमने सामने खड़ी कर दी गई।
एक न गलत दिशा से गाडी को स्टैंड में घुसाने का प्रयास किया। कुछ चालकों की इस तरह की मनमानी के वजह से दोपहिया या अन्य निजी वाहन वाहन चालकों के हादसे का शिकार होने की आशंका बनी रहती है। जबकि इस चौराहे से मुख्य बाजारों, बस स्टैंड, सैरगाह रोड, एमएच चौक का मुख्य ट्रैफिक गुजरता है। इसके अलावा चौक के ठीक सामने उधमपुर पुलिस थाना भी मौजूद है लेकिन बावजूद इसके चालक यातायात नियमों की धज्जियां और आम आदमी की जान को जोखिम में डालने से परहेज नहीं करते। संवाद