फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Mata Pingla Annual Yatra, DC Saloni rai

Udhampur News: बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली पिंगला माता की वार्षिक छड़ी यात्रा

विज्ञापन
Udhampur, Mata Pingla Annual Yatra, DC Saloni rai
उधमपुर। शहर के पांडव मंदिर से पिंगला माता की अखंड ज्योति छड़ी यात्रा को रवाना करती डीसी सलोनी र - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। श्री आदि शक्ति सेवक संस्था की तरफ से शहर के पांडव मंदिर से बुधवार सुबह बड़े धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ पिंगला माता की 19वीं अखंड ज्योति वार्षिक छड़ी यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित जिला विकास आयुक्त सलोनी राय ने छड़ी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छड़ी यात्रा में काफी संख्या में विभिन्न आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह आठ बजे के करीब पांडव मंदिर से विधिवत पूजन के बाद बैंड बाजे और माता रानी के जयकारों के साथ पवित्र छड़ी को रवाना किया गया। संस्था सदस्यों ने कहा कि 19वीं छड़ी यात्रा उधमपुर से मां पिंगला देवी के दरबार रामनगर के लिए रवाना हुई है। मां पिंगला देवी का दरबार बेहद पवित्र हैं, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वहीं, संस्था के सदस्य अजय गुड्डा ने बताया कि पवित्र छड़ी से पहले 15 जुलाई को माता रानी की अखंड ज्योत के पूजन के बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी और आज पवित्र छड़ी रवाना हुई है। उन्होंने कहा कि उधमपुर से यह यात्रा वाहनों के माध्यम से रामनगर के कोघ गांव पहुंचती है और फिर इसके आगे पैदल सफर तय कर मां पिंगला के दरबार में हाजिरी लगाती है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन के सहयोग से सभी उचित प्रबंध पूरे किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed