फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Lati, Airforce Airlift two Patients

Udhampur News: वायु सेना और प्रशासन ने लाटी -मरोठी से दो गंभीर घायल मरीजों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
Udhampur, Lati, Airforce Airlift two Patients
उधमपुर। लाटी में मरीजों को वासुसेना के विमान से एयरलिफ्ट करते हुए। प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला प्रशासन ने वायु सेना के सहयोग से त्वरित मानवीय कार्रवाई करते हुए बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित तहसील लाटी-मरोठी से दो मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए सफलतापूर्वक शनिवार को एयरलिफ्ट किया।
पहले बड़ा हेलिकॉप्टर भेजा गया लेकिन लैंडिंग में समस्या आने पर उसे वापस बुला लिया गया। इसके बाद छोटा हेलिकॉप्टर भेजा गया। दोनों मरीज शिव लाल निवासी सिरा और दीवान चंद निवासी लाटी गंभीर हालत में थे। उन्हें तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता थी। लगातार बारिश और कई भूस्खलन के कारण लाटी-मरोठी तहसील और उधमपुर के बीच सड़क संपर्क बाधित रहा जिससे हवाई मार्ग से लोगों को निकालना ही एकमात्र व्यवहार्य विकल्प बन गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ से सूचना मिलने पर जिला मजिस्ट्रेट सलोनी राय ने समय पर निकासी सुनिश्चित करने के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत एचएडीआर ढांचे के तहत भारतीय वायु सेना के साथ तुरंत समन्वय किया। इस अभियान के तहत एक मरीज को सैन्य अस्पताल एमएच में स्थानांतरित कर दिया गया,जबकि दूसरे को विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों तक आपातकालीन चिकित्सा सहायता सहित हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed