{"_id":"6692f73e6d7fb42197045f64","slug":"udhampur-kokun-mandi-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-112978-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 24 दिन में बिकी 174323.94 किलो कोकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 24 दिन में बिकी 174323.94 किलो कोकून
Sun, 14 Jul 2024 03:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
कोकून मंडी का समापन, जिले के 4448 कीट पालकों की हुई 6.83 करोड़ आमदनी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सेरिकल्चर विकास विभाग कार्यालय परिसर में चल रही वार्षिक काेकून शनिवार को संपन्न हो गई। लगभग 24 दिन चली इस मंडी में जिला के विभिन्न इलाकों के 4488 कीटपालकों ने भाग लेकर कुल 174323.94 किलो कोकून बेची। इससे उन्हें 68382817.80 रुपये की धनराशि मिली है।
विभाग अधिकारी सुषमा गौतम ने बताया कि इस साल मंडी में उच्चतम बोली 1700 रुपये और औसतन बोली 1176 रुपये दर्ज की गई है। मंडी का उद्घाटन 19 जून को डीसी सलोनी राय ने किया था। मंडी में जेके यूटी के अलावा पश्चिम बंगाल के कारोबरियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस बार सरकार ने औसतन रेट 800 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया था, जिसका कीटपालकों को काफी फायदा मिला है।