{"_id":"66c7ddc864b20432140f9e76","slug":"udhampur-kistwad-culture-machel-chadi-yatra-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-114495-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मचैल धाम पहुंची मां चंडी की पवित्र छड़ी, हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मचैल धाम पहुंची मां चंडी की पवित्र छड़ी, हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल
Fri, 23 Aug 2024 06:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
स्वागत के लिए दो किलोमीटर दूर ढोल-नगाड़े और पूजा की थाली लेकर पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। मचैल माता यात्रा की पवित्र छड़ी वीरवार को मां चंडी के भवन मचैल पहुंच गई है। इस दौरान छड़ी का हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। छड़ी के पहुंचते ही भवन मां चंडी के जयकारों से गूंज उठा।
दो किलोमीटर दूर दर्शनी द्वार तक मचैल निवासी पूजा की थाली और फूलों के हार लेकर पवित्र छड़ी के स्वागत के लिए ढोल-बाजे लेकर पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां की आस्था में लीन नजर आया।
गौरतलब रहे कि 17 अगस्त को माता की पवित्र छड़ी जम्मू के जैन बाजार से मचैल के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार को छठे दिन पवित्र छड़ी मचैल गांव में मां चंडी के भवन में पहुंची। माता के जयकारों और भजनमयी वातावरण देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
अब तक 2.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अब तक 2.15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता चंडी के दर्शन किए हैं। वहीं, वीरवार को करीब 10 हजार श्रद्धालु मां चंडी के दरबार में नतमस्तक हुए। दिनभर मंदिर मां के जयकारों से गूंजता रहा।