{"_id":"66678e7c4b46df3b1805c074","slug":"udhampur-kistwad-crime-three-person-arrest-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-111728-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दो मामलों में हेरोइन के साथ तीन कुख्यात तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दो मामलों में हेरोइन के साथ तीन कुख्यात तस्कर गिरफ्तार
Tue, 11 Jun 2024 05:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
23300 रुपये की नकदी सहित अन्य समान भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। पुलिस ने तीन कुख्यात नशा तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सोनम अंग्याल निवासी पाडर और वर्तमान में किश्तवाड़ शहर, सुजल कुमार शान निवासी डूल व वर्तमान में ब्राह्मण मोहल्ला और विकास शर्मा निवासी बस स्टैंड उधमपुर व वर्तमान में अख्याराबाब किश्तवाड़ के रूप में हुई है।
एसएसपी अब्दुल क्यूम ने बताया कि सूचना के बाद किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी के नेतृत्व और डीएसपी मुख्यालय ईशान गुप्ता की देखरेख में एक टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके कब्जे से 23300 रुपये की नकदी, एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और एल्यूमीनियम पन्नी के साथ 18 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं, पुलिस स्टेशन किश्तवाड़ की एक टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में देखा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके कब्जे से 5.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खाते के विवरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं।