फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, kistwad, accident, crpf personal death

Udhampur News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, सीआरपीएफ कर्मी को कुचला

Mon, 30 Sep 2024 03:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
udhampur, kistwad, accident, crpf personal death
बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल शहीदी मजार में सुबह 10 बजे की घटना
विज्ञापन

वाहन चालक मौके से फरार, देर शाम किया आत्मसमर्पण
कठुआ का रहने वाला था कर्मी, कैंप में था तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले में रविवार सुबह हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। इसमें एक सीआरपीएफ कर्मी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सीआरपीएफ कर्मी राज कुमार निवासी कठुआ के रूप में हुई है। वह पीडीसी कॉलोनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात था। देर शाम चालक ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सुबह सवा दस बजे शहीदी मार्ग पर बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल शहीदी मजार के पास एक डाकबंगला से बस अड्डे की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेके17ए-8111) ऑटो को टक्कर मारने के साथ ही राहगीर सीआरपीएफ कर्मी को कुचल कर दिया। इसके बाद चालक वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पास के सीआरपीएफ बंकर में खड़े जवानों व आम जनता ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया और कर्मी को जिला अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन, वहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम को वाहन चालक ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद कर्मी के शव को पैतृक गांव में भेज दिया गया। घायल ऑटो चालक तौकीर अहमद निवासी सेमना किश्तवाड़ का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

स्कॉर्पियो सीवीवीपी कंपनी के साथ अटैच है, जिसका चुनाव में भी इस्तेमाल किया गया था। वाहन पर एडीएम के नाम का बोर्ड लगा था। यह स्कॉर्पियो शबीर अहमद निवासी दच्छन के नाम पर है, जिसे तोफीक अहमद गीरी निवासी पूछाल चला रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed