{"_id":"65a59b8ac9dc6b4e7201eb9f","slug":"udhampur-kisthwad-security-kaso-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-6361-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी, सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को खंगाल वाहनों की ली तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी, सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को खंगाल वाहनों की ली तलाशी
Tue, 16 Jan 2024 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। गणतंत्र दिवस से पहले जिले में सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से सुरक्षाबलों ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। सोमवार सुबह शहर के कुछ इलाकों को खंगाला गया, जबकि शाम को वाहनों की तलाशी ली गई। सुरक्षाबलों की ओर से सोमवार अल सुबह कासो चलाया गया। इस दौरान शहर के एक तरफ के निचले हिस्से के कुछ घरों की तलाशी ली गई। पुंछ में हुई घटनाओं के बाद जिले की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस व सेना ने मिलकर होलर व पूही आदि में तलाशी अभियान चलाया। सुबह घरों में जाकर पूछताछ करने के साथ ही परिवार के सदस्यों के नाम भी लिखे गए। हालांकि, इस संबंध में आला अधिकारियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इसे रूटीन जांच का हिस्सा बताया जा रहा है।