{"_id":"68c48ea0fb1d28fdee036b92","slug":"udhampur-kavya-got-ist-position-dance-competition-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-127354-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर की काव्या ने नृत्य और मॉडलिंग में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर की काव्या ने नृत्य और मॉडलिंग में पाया पहला स्थान
विज्ञापन
उधमपुर। अपने माता पिता के साथ काव्या, स्रोत सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अमृतसर के विरसा विहार स्थित गांधी ग्राउंड ऑडिटोरियम में सात सितंबर को हुई राष्ट्रीय स्तर की ''डांस का जुनून'' प्रतियोगिता में उधमपुर की आठ वर्षीय काव्या ने नृत्य और मॉडलिंग की जूनियर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हासिल कर माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है।
काव्या के पिता ई-रिक्शा चालक हैं और मां निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। काव्य का कहना है कि यह पहला मौका था कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। इसके लिए मेरे माता-पिता ने काफी मेहनत की और मुझे जिले से बाहर प्रदर्शन के लिए भेजा। इस बात की खुशी है कि मैंने इसमें पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे काफी प्रोत्साहन मिला है और आत्म-विश्वास भी बढ़ा है। आगे और भी बेहतर करने का प्रयास है। काव्या ने कहा कि वे बीते चार साल से उधमपुर की एक निजी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।
वहीं काव्या की मां ने कहा कि उनका एक बेटा और एक बेटी है और वह दोनों को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं। बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। आज इस छोटी सी आयु में बेटी ने नाम रोशन कर इस वाक्य को सार्थक भी कर दिखाया है।