फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Jammu Srinagar Highway, One way Traffic

Udhampur News: एकतरफा ट्रैफिक नीति लागू, आज कश्मीर की ओर रवाना होंगे वाहन

विज्ञापन
Udhampur, Jammu Srinagar Highway, One way Traffic
उधमपुर। एकतरफा यातायात बहाली के चलते घाटी को ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया नाका
- शुक्रवार को राजमार्ग पर कश्मीर से जम्मू की ओर छोड़े गए छोटे वाहन और फलों से लदे ट्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को कश्मीर से जम्मू की ओर ट्रैफिक को खोला गया। पिछले दो दिन से केवल जम्मू से घाटी की ओर गाड़ियों को जाने की अनुमति दी जा रही थी। शनिवार को फिर से जम्मू से घाटी की ओर वाहनों को छोड़ा जाएगा।
लगातार दो दिन तक जम्मू से घाटी की ओर ट्रैफिक संचालन के बाद प्रशासन ने कश्मीर से जम्मू की ओर वाहनों को जाने की अनुमति दे दी है। हाईवे पर ट्रैफिक को एकतरफा चलने की व्यवस्था के तहत दिशा को बदला गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्य और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को देखते हुए ट्रैफिक को एक समय पर एक ही दिशा में चलाया जा रहा है। पहले दो दिन जम्मू से कश्मीर की ओर वाहनों को छोड़ा गया। अब ट्रैफिक बढ़ने और लोगों की समस्याओं को देखते हुए कश्मीर से जम्मू की दिशा खोली गई है।
विज्ञापन

हालांकि आसपास की क्षेत्रों के वाहनों की जांच कर वैध दस्तावेजों वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। जम्मू से डोडा, किश्तवाड़ और कश्मीर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही को रोका गया था। शाम के समय उधमपुर में रोके गए कुछ पेट्रोलियम पदार्थों से जुड़े टैंकरों को घाटी की ओर जरूरत मुताबिक छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ट्रैफिक जम्मू से श्रीनगर की ओर छोड़ा जाएगा। इस बारे में डीएसपी ट्रैफिक रामबन-उधमपुर जतिंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कश्मीर से जम्मू की ओर जाने वाले वाहनों को ही अनुमति दी गई। इनमें छोटे वाहनों सहित फलों से लदे वाहनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed