फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

उधमपुर की अनन्या ने जीती भेंट प्रतियोगिता

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
कटड़ा महोत्सव के दौरान भेंट प्रतियोगिता के विजेता अनन्नया, प्रनभा और सिमरन मुख्य​ अतिथियों के स?
कटड़ा। 24वीं अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता उधमपुर की अनन्या ने जीती। जम्मू की प्रनभा को दूसरा तथा पंजाब के सिमरन एस को तीसरा स्थान मिला। पहले स्थान पर रही अनन्या ने दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी। उन्हें तीन लाख का सोना समेत अन्य पुरस्कार प्रदान किया गया। योगाश्रम परिसर में सोमवार को हुए मेगाफाइनल में 11 गायकों के बीच कड़ा मुकाबला था। देर रात तक चले आयोजन के दौरान दर्शकों लगातार झूमते रहे। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में सबसे पहले जम्मू के महेंद्र सोनी की भेंट बोल मिट्टी देया बावेया...से गायन प्रतिभा दिखाने की शुरुआत हुई। उसके बाद सभी गायकों ने पूरे पंडाल में मौजूद लोगों को भक्तिमय माहौल में बांधे रखा। जब देर रात को उधमपुर की अनन्या ने दर तो आवां नी आवां सालो साल नी मा.. गाया तो पूरे सदन में देर तक तालियां गूंजती रही। बेहतरीन भेंट गाते देखकर जज ने उनकी तारीफ करते रहे। इसके बाद जम्मू की प्रनभा ने मेरी जुगनी कैंदी ए, ना मैया दा लैंदी.. से सबको लुभाया। अंतिम क्षणों में पंजाब के सिमरन एस ने बोल मिट्टी देया बावेया वे.. गाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद सबको इंतजार रहा मेगाफाइनल के विजेता का नाम घोषित होने का। एक से बढ़कर एक भेंट सुनकर जज भी कई देर तक मंथन करते रहे। इसके बाद उधमपुर की अनन्या को विजेता घोषित किया गया। जम्मू की प्रनभा को दूसरा तथा सिमरन को तीसरा स्थान मिला। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विजेता को एक लाख और पचास हजार की धनराशि दी गई। जजों की भूमिका राज्यपाल के पूर्व सलाहकार प्रवेज दीवान, खिलाड़ी, बाजीगर, हमराज जैसी 45 से भी अधिक फिल्मों का निर्माण कर चुके गणेश जैन, पूर्व सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज नेहलानी, गायिका मनत नूर, ट्रेड एनालिस्ट कुमार मोहन व भरखा अरोरा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed