फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, awareness

Udhampur News: जोफड़ में ओआरएस के पैकेट व दवाइयां वितरित

Thu, 22 Aug 2024 06:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, awareness
डायरिया रोको अभियान के तहत शिविर लगा कर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया रोको अभियान जारी है। बुधवार को टीम की ओर से ब्लॉक बसंतगढ़ के जोफड़ में शिविर लगा कर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही लोगों में ओरआरएस के पैकेट व दवाइयां वितरित की हैं।
टीम की ओर से लोगों को डायरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने शिविर में आए लोगों से ओआरएस का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करने के लिए कहा, ताकि डायरिया की चपेट में आने से बचा जा सके। बरसात के मौसम के चलते बावलियों व प्राकृतिक स्त्रोत व नलों से आने वाले पानी को बिना उबाले न पीने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से लोगों को डायरिया से बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद लोग डाक्टरों द्वारा बताई गई सावधानियों को नजरअंदाज कर डायरिया की चपेट में आ रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक लोग सावधानियां नहीं बरतेंगे तब तक हम लोग डायरिया की चपेट में आने से नहीं बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में शिविर में आए लोगों में विभाग की ओर से ओआरएस के पैकेट व दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed